चुरहट में बिजली कटौती से जनता हलाकान कलेक्टर बिजली सप्लाई सुनिश्चित करें 

सीधी।पूर्व नेता प्रतिपक्ष और विधायक अजय सिंह ने उनके विधानसभा क्षेत्र चुरहट में बिजली कटौती पर गंभीर चिंता व्यक्त की हैl उन्होंने कहा है कि ऐसे समय में जब गर्मी चरम पर है तब बिजली कटौती बेहद दुखदायक हैl

अजय सिंह ने जिला प्रशासन और बिजली अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे तत्काल सुधार कार्य पूरा कर बिजली की निरंतर सप्लाई सुनिश्चित करवायें|

यदि आंधी चलने या पेड़ गिरने के कारण अवरोध भी हो रहा है तो सुधार कार्य के पूर्व आम जनता को सूचित किया जाए कि इतने घंटे बिजली नहीं रहेगी ताकि लोग वस्तु स्थिति समझ सकें और बिजली कटौती के लिए मानसिक रूप से तैयार रहे।

सिंह ने कहा कि यदि बिजली की आपूर्ति कम हो रही है तो वैसा बताया जाए ताकि मैं शासन स्तर पर इसके लिए चर्चा कर सकूं। उन्होंने कहा कि बार बार कई कई घंटे बिजली बंद रहने के कारण जनता हलाकान हो रही है लेकिन प्रशासन और बिजली विभाग को कोई फर्क नहीं पड़ रहा हैl

अजय सिंह ने कलेक्टर सीधी से भी आग्रह किया है कि वे व्यक्तिगत रुचि लेकर पूरे मामले को देखें और बिजली की सप्लाई सुनिश्चित करवायें|

Next Post

गांजा बेचने वाला कैफे संचालक पकड़ा

Sun Jun 29 , 2025
इंदौर. विजय नगर पुलिस ने नशा मुक्ति अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गांजा की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपी कैफे संचालक है और उसके पास से 1 किलो 200 ग्राम गांजा जब्त किया है, पकड़ाए गए माल की कीमत लगभग 12 […]

You May Like