जबलपुर: अधारताल पुलिस ने कटरा मोहल्ला, कुदवारी और कटंगी पुलिस ने कुण्डा नाला के पीछे एक खेत में सजे जुआ फड़ों पर छापामार कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 16 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से नगद 13 हजार 70 रूपये जब्त किए गए।जानकारी अनुसार अधारताल पुलिस ने कटरा मोहल्ला में ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे राजेन्द्र पाण्डे, फरहान खान, मोहसिन खान, सोनू बर्मन, मोनू डोंगरे, वसीम खान, सद्दाम मंसूरी, राशिद खान को पकड़ा है जिनके कब्जे एवं फड से नगद 7 हजार 800 रूपये जब्त किए गए। इसी प्रकार कुदवारी में दबिश देते हुये आलोक साहू , विवेक, रोहित कोल, विशाल कोल, सोहेल खान, शहनवाज मंसूरी को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ा गया फड से नगद 1 हजार जब्त किए गए। कटंगी पुलिस ने कुण्डा नाला के पीछे एक खेत में घेराबंदी कर अब्दुल खान, धनेश जैन, अनिल ठाकुर, आकाश ठाकुर को गिरफ्तार किया। 4 हजार 270 रूपये जब्त किए गए।
