सीधी: जिला अस्पताल के लेबर वार्ड में आने वाली जिन प्रसूताओं की सर्जरी से डिलेवरी होती है उनको महिला डॉक्टरों की निगरानी एवं परामर्श की जरूरत रहती है। लेकिन जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर तो हैं पर अधिकांश सुबह की पाली में अस्पताल पहुंचती हैं पर शाम की पाली में कोई नहीं पहुँचता। ऐसे में सर्जरी के पश्चात जिन महिलाओं को कुछ परेशानियां सामने आती हैं उसके बाद उन्हें महिला डॉक्टर की मदद एवं उपचार नहीं मिल पाता। इधर,नवभारत प्रतिनिधि से कुछ परिजनों का कहना था कि लेबर वार्ड में आने वाली महिलाओं की देखभाल के लिए 24 घंटे महिला डॉक्टर की तैनाती होनी चाहिए।
इनका कहना है
जिला अस्पताल में लेबर वार्ड एवं मेटरनिटी वार्ड में संयुक्त रूप से एक महिला डॉक्टर की डयूटी रात में रहती है। यदि पेशेंट को रात में कोई दिक्कत होती है तो वार्ड स्टाफ महिला डॉक्टर को सूचित कर बुला सकते हैं।
डॉ.दीपारानी इसरानी, सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय सीधी
Next Post
विष्णु मांचू ने अक्षय कुमार की तारीफ़ की
Wed Mar 5 , 2025
मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय अभिनेता विष्णु मांचू ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की तारीफ़ करते हुए उन्हें अद्धभुत अभिनेता बताया है। विष्णु मांचू बहुप्रतीक्षित फिल्म कन्नप्पा में सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन साझा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ने हाल ही में ट्विटर पर #आस्कविष्णु सत्र के लिए […]

You May Like
-
8 months ago
एमआर का मोबाइल लूटा
-
5 months ago
जेल से जमानत पर छूटे युवक पर चाकू से हमला