लूटेरों ने मारपीट कर ड्राइवर को लूटा, चार पकड़ाए

जबलपुर: बरगी नगर में देर रात्रि लुटेरों ने वेन चालक के साथ मारपीट करने के बाद लूट की वारदात की। लुटेरे नगदी, मोबाइल, चांदी का ब्रेसलेट लूटकर भाग गये। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर पतासाजी करते हुए चारों आरोपियों को चंद घंटों मेें दबोच लिया। नगर पुलिस अधीक्षक बरगी   सुनील नेमा ने बताया कि  नितिन धौसेल 36 वर्ष निवासी हॉस्टल ब्लाक बरगी नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 जनवरी रात लगभग 1-20 बजे बरगी नगर में मारूती वेन क्रमांक एमपी 20 बीए 8150 में  वह एवं जीजा बैठे थे वह खिडक़ी पर दाहिना हाथ रखे था तभी चार लडक़े वेन के पास आये जिनमें से एक ने मुंह में मुक्का मारा जबकि दूरे ने चांदी का ब्रसलेट छीन लिया।

इसके बाद उसे गाड़ी से उतार लिया और चारों ने हाथ मुक्कों से मारपीट कर करते हुए  मोबाइल, नगदी 1200 रूपये लूट कर भाग गये।  पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर संदेही छुट्टू उर्फ दिलीप डेहरिया 22 वर्ष निवासी प्रेमनगर बरगी नगर को पकड़ा गया, पूछताछ करने पर साथियों के मारपीट कर लूट करना स्वीकार किया। इसके बाद अन्य साथी धरमू यादव   20 वर्ष, मयूर उर्फ टीटू उइके 24 वर्ष, निहाल उर्फ केशव यादव 20 वर्ष तीनों निवासी बरगी केा गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से मोबाइल, चांदी का ब्रेसलेट, नगद 1200 रूपये जप्त कर लिया गया।

Next Post

ग्वालियर में 6 जनवरी को होगा मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन

Fri Jan 3 , 2025
बैठक लेकर दी जायेगी राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी ग्वालियर: भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार किए जा रहे मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के तहत ग्वालियर जिले में 6 जनवरी को सभी मतदान केन्द्रों पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा। इस […]

You May Like