उप मुख्यमंत्री ने सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के विस्तार कार्य का किया निरीक्षण

रीवा, रीवा, 17 जुलाई, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में बिस्तरों की संख्या 400 तक बढ़ाने के लिए इसके विस्तार का कार्य किया जा रहा है. मुख्य भवन के पीछे की ओर नवीन भवन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है. उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने निर्माण स्थल का भ्रमण करके निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा कराएं. निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें. सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में गंभीर रोगों से ग्रस्त रोगी पहुंच रहे हैं. नया भवन बन जाने के बाद बड़ी संख्या में रोगियों को भर्ती और उपचार की सुविधा मिलेगी. मौके पर उपस्थित अधीक्षक सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल डॉ. अक्षय श्रीवास्तव ने निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी. निरीक्षण के समय निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.

Next Post

प्रतिमा बागरी के एससी प्रमाण पत्र को हाईकोर्ट में चुनौती

Fri Jul 17 , 2026
भोपाल। राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी के अनुसूचित जाति (एससी) प्रमाण पत्र को राज्य स्तरीय जाति छानबीन समिति द्वारा वैध ठहराए जाने के बाद यह मामला अब न्यायालय की दहलीज तक पहुंचने जा रहा है। शिकायतकर्ता एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने समिति के निर्णय […]

You May Like