आबकारी विभाग ने 3 शराब तस्करों को पकड़ा

इंदौर. शहर में पुलिस-प्रशासन और आबकारी विभाग की लगातार कार्रवाई के बावजूद अवैध शराब का कारोबार थम नहीं रहा है. इसे देखते हुए आबकारी विभाग ने अवैध शराब सप्लाई करने वाले तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. इसमें विभाग ने 3 तस्करों को 97 लीटर से ज्यादा अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया.

सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि सांवेर क्षेत्र में त्रिअंबिका शर्मा ने मुखबिर से मिली सूचना पर चामुंडा माता मंदिर के पास दबिश देकर 56.73 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद की. मौके से आरोपी संजय गौड़ निवासी सांवेर को गिरफ्तार किया. आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा.

Next Post

एसएंडपी ने 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखा भारत का वृद्धि अनुमान

Mon Nov 24 , 2025
नयी दिल्ली, 24 नवंबर (वार्ता) साख निर्धारक एजेंसी एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रखा है। एसएंडपी ग्लोबल ने एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए साल 2026 की पहली तिमाही के आर्थिक परिदृश्य पर रविवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा है कि […]

You May Like

Play sound