अंधेरी रातों में,सुनसान राहों पर फिर निकले वर्दीवाले!

खंडवा: अंधेरी रातों में सुनसान राहों पर वर्दी वाले फिर निकल पड़े हैं। उनके हाथों में डंडों के बजाय कागज रहते हैं, जिन पर निगरानीसुदा लोगों और ज्यादा अपराध जिन पर दर्ज हैं, उनकी सूची रहती है। आधी रात को उनके घर जाकर पुलिस दरवाजे खटखटा रही है।इसी सख्ती के बाद जिले में कॉम्बिंग गस्त के दौरान 47 वारंट तामील एवं 114 निगरानी वाले बदमाशों की चेकिंग हुई। 05 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की। पुलिस ने देर रात कॉम्बिंग गस्त के दौरान जिले के गुंडे बदमाशों, निगरानी बदमाशों को चेक किया। उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली गई।
घर जाकर गतिविधियां जानीं
जिले में 31 जनवरी को कॉम्बिंग गस्त के दौरान कुल 08 स्थाई वारंट एवं 47 गिरफ्तारी वारंट विभिन्न थानों के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किए गए। कॉम्बिंग गस्त के दौरान जिले के कुल 71 बदमाश, 43 निगरानी बदमाश को चेक किया गया। उनकी वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली गई।

बड़े अफसर के हाथ में कमान

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय की जिले भर के वर्दी वालों को साफ चेतावनी के बाद की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन में की गई।

Next Post

बसंत पंचमी , सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं दी धनखड़ ने

Sun Feb 2 , 2025
नयी दिल्ली 02 फरवरी (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के पवित्र अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उपराष्ट्रपति सचिवालय में रविवार को यहां जारी एक संदेश में बताया कि श्री धनखड़ ने बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के पवित्र अवसर पर देशवासियों की समृद्धि […]

You May Like