शेयर बाजार में तेजी जारी

मुंबई, 25 जून (वार्ता) इजराइल और ईरान के बीच युद्ध विराम समझौते होने से एशियाई बाजारों में जारी तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार ने लगातार दूसरे दिन लंबी छलांग लगाई।

 

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 700.40 अंक अर्थात 0.85 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी के साथ 82755.51 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 200.40 अंक यानी 0.80 प्रतिशत उछलकर 25244.75 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.63 प्रतिशत मजबूत होकर 46,106.45 और स्मॉलकैप 1.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी लेकर 53,897.25 अंक हो गया।

 

इस दौरान बीएसई में कुल 4162 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2821 में लिवाली जबकि 1207 में बिकवाली वहीं 134 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह एनएसई में कारोबार के लिए रखी गई कुल 2990 कंपनियों के शेयरो में से 2135 में तेजी जबकि 776 में गिरावट रही वहीं 79 में टिकाव रहा।

 

बीएसई में तेल एवं गैस और कैपिटल गुड्स की 0.54 प्रतिशत तक की गिरवट को छोड़कर अन्य 19 समूहों में तेजी का रुख रहा। इससे कमोडिटीज 0.99, सीडी 1.26, ऊर्जा 0.27, एफएमसीजी 0.85, वित्तीय सेवाएं 0.48, हेल्थकेयर 1.11, इंडस्ट्रियल्स 0.24, आईटी 1.68, दूरसंचार 1.42, यूटिलिटीज 0.95, ऑटो 1.00, बैंकिंग 0.11, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.26, धातु 0.37, पावर 0.54, रियल्टी 0.58, टेक 1.69, सर्विसेज 0.86 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 1.69 प्रतिशत उछल गए।

 

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.01 और जर्मनी का डैक्स 0.43 प्रतिशत लुढ़क गया। वहीं, जापान का निक्केई 0.39, हांगकांग का हैंगसेंग 1.23 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.04 प्रतिशत चढ़ गया।

 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 394 अंक की तेजी के साथ 82,448.80 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद 82,339.57 अंक के निचले स्तर तक उतर गया। वहीं, लिवाली होने से दोपहर बाद यह 82,815.91 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 82,055.11 अंक के मुकाबले 0.85 प्रतिशत की छलांग लगाकर 82755.51 अंक पर पहुंच गया।

 

इसी तरह निफ्टी भी 106 अंक की बढ़त लेकर 25,150.35 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 25,125.05 अंक के निचले जबकि 25,266.80 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा।अंत में पिछले सत्र के 25,044.35 अंक की तुलना में 0.80 प्रतिशत मजबूत होकर 25244.75 अंक पर बंद हुआ।

 

इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में टाइटन 3.61, इंफ़ोसिस 2.15, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.13, भारती एयरटेल 1.69, टीसीएस 1.68, टेक महिंद्रा 1.59, पावरग्रिड 1.59, अल्ट्रासिम्को 1.56, एचसीएल टेक 1.49, इटरनल 1.45, बजाज फाइनेंस 1.33, मारुति 1.27, रिलायंस 1.19, ट्रेंट 1.13, टाटा स्टील 1.03, एचडीएफसी बैंक 0.99, एसबीआई 0.61, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.53, एलटी 0.47, अदानी पोर्ट्स 0.23, टाटा मोटर्स 0.13 और आईसीआईसीआई बैंक 0.01 प्रतिशत शामिल रही। वहीं, बीईएल 3.06, कोटक बैंक 1.14 और एक्सिस बैंक के शेयर 0.66 प्रतिशत गिर गए।

Next Post

टंग की गेंदबाजी, जैक क्रॉली, बेन डकेट की पारी ने मैच का रुख बदला: बेन स्टोक्स

Wed Jun 25 , 2025
लीड्स 25 जून (वार्ता) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि तेज गेंदबाज जॉश टंग के स्पैल के बाद जैक क्रॉली और बेन डकेट की धैर्यपूर्ण पारी ने मैच का रुख बदल दिया।   पहले टेस्ट मैच में मंगलवार रात भारत को पांच विकेट से हराने के […]

You May Like