उमरी में दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ़्तार

सतना: उमरी में दुर्गा पंडाल और घर के बाहर फायरिंग व तोड़फोड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कट्टा और स्कॉर्पियो जब्त, दो की तलाश जारी.सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत उमरी इलाके में दुर्गा पंडाल और घर के बाहर जमकर तोड़फोड़ एवं फायरिंग करने वाले दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया है. वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना मंगलवार को हुई थी. आरोपी एक स्कॉर्पियो वाहन में सवार होकर उमरी स्थित दुर्गा पंडाल पहुँचे थे. आरोपियों ने पहले जमकर गाली-गलौज और उत्पात मचाया, और फिर स्थिति को डरावना बनाते हुए हवाई फायर किए तथा मौके से फरार हो गए. पंडाल में सनसनी फैलाने के बाद आरोपियों ने इलाके में एक घर के बाहर भी जाकर ताबड़तोड़ फायरिंग और तोड़फोड़ की.

दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार और वाहन जब्त
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दो आरोपियों अखंड प्रताप सिंह उर्फ गोलू (28 वर्ष) और अभिषेक शर्मा उर्फ अभी (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने उनके कब्जे से एक .315 बोर का कट्टा, दो जिंदा कारतूस, लाठी-डंडे और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त किया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है

Next Post

एयर इंडिया ने सऊदी अरब की उड़ानों का निलंबन बढ़ाया

Sun Oct 25 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया और उसकी सहायक एयरलाइंस एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानों के निलंबन की अवधि बढ़ा दी है। एयर इंडिया ने शनिवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के लिए जारी परामर्श में बताया कि पश्चिम […]

You May Like