अपने घर लौटने जैसा रहा अनुभव, बार से रिश्ता जीवन भर रहेगा: जस्टिस कौरव 

जबलपुर। दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस पुरुषेंद्र कौरव ने कहा कि मध्य प्रदेश हाई कोर्ट और जबलपुर बार से उनका संबंध केवल पेशेवर नहीं, बल्कि आत्मीय व भावनात्मक है। यहां की यादें उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं और अधिवक्ताओं से बना यह रिश्ता जीवन भर कायम रहेगा।

हाईकोर्ट एडवोकेट्स बार के सचिव अधिवक्ता निखिल तिवारी द्वारा मंगलवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार हाईकोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता संजय अग्रवाल सहित अन्य के मार्गदर्शन में आयोजित अभिनंदन समारोह में जस्टिस कौरव ने बार को अपना घर बताया। उन्होंने कहा कि यहीं से उनके सार्वजनिक जीवन और कानूनी करियर को नई दिशा मिली। सिल्वर जुबली हॉल में आयोजित समारोह में बार पदाधिकारियों और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उनका सम्मान किया। इससे पूर्व उन्होंने हाई कोर्ट परिसर स्थित हनुमान मंदिर में दर्शन.पूजन कर अधिवक्ताओं से मुलाकात की।

Next Post

मुर्मु ने न्यायमूर्ति थॉमस, शिबू सोरेन और अलका याज्ञनिक सहित 66 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया

Tue Jun 23 , 2026
नयी दिल्ली 23 जून (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को यहां न्यायमूर्ति के टी थॉमस (सेवा निवृत), झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (मरणोपरांत), गायिका अलका याज्ञनिक और क्रिकेटर रोहित शर्मा सहित 66 हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों से सम्मानित किया। श्रीमती मुर्मु ने […]

You May Like