देरी से शुरुआत, फिर भी उत्साह: जिले के 447 किसान बेच चुके हैं अपनी उपज, पंजीयन का आंकड़ा 37 हजार पार

भोपाल। जिले के किसानो से 91 उर्पाजन केंद्रों पर गेहूं की खरीदी जारी है. इस खरीदी की शुरुआत से पहले दो बार 15 मार्च और 1 अप्रैल की तारीख निर्धारित की गई थी उसके बाद फिर 10 अप्रैल निर्धारित होने के बाद शुरुआत की. जिले के अलग-अलग उपार्जन केन्द्रों के वेयर हाउस का एसडीएम निरीक्षण भी कर रहे हैं. जिले के 447 किसान गेहूं का विक्रय कर रहे हैं. जबकि गुरुवार तक 75 सौ किसानों के पंजीयन हो चुके हैं. दो दिन में 3.5 करोड़ रुपये के शासन ने किसानों से गेहूं की खरीदी की है. इधर शुक्रवार को बैरसिया एसडीएम आशुतोष शर्मा ने बैरसिया में दो वेयर हाउस का निरीक्षण किया. इसमें बर्री गांव स्थित सोनिका वेयर हाउस और दामखेड़ा बैरसिया का महावीर वेयर हाउस में जाकर व्यवस्थाएं देखीं. किसानों से बातचीत की और पूछा कि कहीं कोई दिक्कत तो नहीं जा रही है. इस पर जवाब मिला, नहीं. वहीं शहर के उर्पाजन कें्रदों पर गेहूं की खरीदी चलती रही। जिला खाद्य नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने भी उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया.

गेंहूं उपार्जन केंद्र के आंकड़े

1. कुल गेहूं पंजीयन-37,407

2. कुल खरीदी केंद्र- 91

3. गेहूं विक्रय किसानों की संख्या-447

4. उपार्जित गेहूं की मात्रा (मे. टन)- 1333

5. परिवहन मात्रा (मे. टन)- 85.8

6. खरीदी गई मात्रा के विरुद्ध किसानों को देय राशि(करोड़ में)-3.5

Next Post

गैस आपूर्ति: 3 माह में 100% सुधार और 75,000 घरों को PNG से जोड़ने का लक्ष्य

Fri Apr 10 , 2026
भोपाल। कमिश्नर संजींव सिंह ने शुक्रवार को समय सीमा की बैठक की. जिसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजधानी में आने वाले तीन महीनों में गैस आपूर्ति व्यवस्था 100 प्रतिशत दुरुस्त की जाए. संबंधित अधिकारी लोगों को पीएनजी कनेक्शन देने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाएं. 75 हजार […]

You May Like