पिछले साल से कम राशि का होगा आईडीए का बजट

इंदौर: इंदौर विकास प्राधिकरण का सालाना बजट मंगलवार को घोषित किया जाएगा. इस साल बजट की राशि 1 करोड़ के आसपास रहेगी, जिसमें विभिन्न योजनाओं में विकास कार्य के लिए राशि आवंटित होगी. पिछड़े साल आईडीए ने 1597 करोड़ की राशि में 88.12 करोड़ का लाभ का बजट पारित किया था.आज आईडीए द्वारा अपना सालाना बजट पेश किया जाएगा. उक्त बजट में मास्टर प्लान के अनुरूप सड़क निर्माण, विद्युतीकरण, फ्लाई ओवर ब्रिज, कन्वेंशन सेंटर, बहुमंजिला इमारत, स्टार्टअप पार्क जैसी योजनाओं के लिए राशि आरक्षित की जाएगी.

पिछले बजट में धार रोड और भोपाल रोड पर आईएसबीटी निर्माण, सीएम राइज स्कूल, एमआर 11 और 12 सड़क निर्माण, एमआर 12 एक तरफ का 3 लेन फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण (एमआर-12 पर एक तरफ 3 लेन पीडब्ल्यूडी बना रहा) जैसे कार्य शामिल होंगे. इसके अलावा शहर की सभी टीपीएस योजनाओं में सड़क निर्माण से लेकर बगीचे निर्माण का काम भी शामिल है.

पिछले बाजार के निम्न कार्य पूरे
– एमआर 10 पर आईएसबीटी का निर्माणकार्य  पूरा
– नंदा नगर सीएम राइज स्कूल निर्माण कार्य पूरा
– योजना 134 में  वरिष्ठ नागरिकों हेतु स्नेह धाम निर्माण
– प्रीतम लाल दुआ सभागृह का रेनोवेशन कर पूरा

निम्न कार्य जो अधूरे है
– लवकुश चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर ब्रिज
– एमआर 11 और 12 सड़क निर्माण अधूरे पड़े
– मोरोद अनाज मंडी का निर्माण
– रॉबर्ट नर्सिंग होम का रेनोवेशन
– तुलसीदास राम मंदिर

निम्न कार्य जो शुरू नहीं हो सके
– रिवर फ्रंट की डीपीआर
– कन्वेंशन सेंटर,
– स्टार्टअप पार्क
– एमआर 12 ओवर ब्रिज की एक तरफ की भुजा
– टिगरिया बादशाह तालाब का सौंदर्यीकरण और छट घाट का निर्माण

Next Post

‘धुरंधर 2’ पर विवेक अग्निहोत्री का रिएक्शन, आदित्य धर को दी चेतावनी, दो कलाकारों की जमकर तारीफ

Tue Mar 31 , 2026
धुरंधर 2 की सफलता के बीच विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म की जमकर तारीफ की, लेकिन डायरेक्टर आदित्य धर को खास चेतावनी दी और अब उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म […]

You May Like