पुलिस-वकील विवाद में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, FIR भी दर्ज; राजनीतिक दलों ने रखी अपनी बात

भोपाल। भोपाल में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच हुए विवाद के बाद तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है और FIR भी दर्ज की गई है। कार्रवाई के बाद अब सवाल उठ रहा है कि क्या इतनी कार्रवाई पर्याप्त है या फिर पुलिस और वकीलों के बीच टकराव रोकने के लिए स्थायी व्यवस्था की जरूरत है।
इस मुद्दे पर कांग्रेस का कहना है कि सरकार को इस विवाद का स्थायी समाधान निकालना चाहिए। सरकार को यह तय करना चाहिए कि पुलिसकर्मी वकीलों के साथ किस तरह व्यवहार करें और वकील भी पुलिसकर्मियों के साथ किस तरह का व्यवहार करें।
वहीं बीजेपी का कहना है कि मामला कोर्ट में पहुंच चुका है। कोर्ट का जो भी फैसला होगा, उसका पालन किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अब सवाल है कि कार्रवाई के साथ-साथ पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय के लिए स्थानीय स्तर पर क्या व्यवस्था बनाई जा सकती है।

Next Post

बिना रॉयल्टी ढुल रही रेत पकड़ाई, डंपर चालक गिरफ्तार

Thu Sep 24 , 2026
जबलपुर। मझौली पुलिस ने इंद्राना रोड गेरा मार्केट के पास बिना रॉयल्टी रेत ले जा रहे डंपर को पकड़ा। चालक निक्कू बर्मन के पास ई-खनिज पंजीयन नहीं था। डंपर मालिक अंशुल सिंह चंदेल के कहने पर अवैध रेत परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने डंपर व रेत जब्त कर […]

You May Like