ऑस्ट्रेलिया ने कम उम्र के बच्चों पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश नहीं मानने वाली सोशल मीडिया कंपनियों को दी चेतावनी

कैनबरा, 03 दिसंबर (वार्ता/शिन्हुआ) ऑस्ट्रेलिया की संचार मंत्री अनिका वेल्स ने बुधवार को सोशल मीडिया कंपनियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वे 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध का पालन करने में विफल रहती हैं तो उन्हें लाखों डॉलर का जुर्माना भरना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि कम आयु के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने का आदेश 10 दिसंबर से प्रभावी हो जायेगा और इससे एक सप्ताह पहले अपने भाषण में सुश्री वेल्स ने स्वीकार किया कि कुछ बच्चे नए प्रतिबंधों से बचने का रास्ता खोज लेंगे। इस मामले में कड़ा रूख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि जो कंपनियां प्रतिबंध को लागू नहीं करेंगी, वे कानूनी दिशानिर्देशों का उल्लंघन करेंगी और उन्हें 4.95 करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (3.259 करोड़ अमेरिकी डॉलर) तक का जुर्माना भरना पड़ेगा।

सुश्री वेल्स ने नेशनल प्रेस क्लब में कहा कि हम जानते हैं कि यह पहले दिन से ही सही नहीं हो सकेगा लेकिन हम हार नहीं मानेंगे और हम इन मीडिया प्लेटफार्मों को छूट नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का अनुमान है कि आठ से 15 वर्ष की आयु के 86 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई बच्चे सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं। सुश्री वेल्स ने कहा कि सरकार मानती है कि इस योजना को निष्पक्ष एवं सटीक रूप से लागू करने में कई दिन या सप्ताह भी लग सकते हैं।

Next Post

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का गाना ‘ईजी-ईजी' रिलीज

Wed Dec 3 , 2025
मुंबई, 03 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म धुरंधर का नया गाना ‘ईजी-ईजी’ रिलीज हो गया है। ग्लोबल आइकन दिलजीत दोसांझ, ब्रेकआउट रैप फिनॉम हनूमानकाइंड, और नेशनल अवॉर्ड विजेता म्यूज़िक डायरेक्टर शशवत सचदेव को साथ लाने वाला “इजी इर्जी ” इस सीज़न के म्यूज़िक साउंडस्केप को […]

You May Like