पंचांग 09 अप्रैल 2026:-
रा.मि. 19 संवत् 2083 वैशाख कृष्ण सप्तमीं गुरूवासरे शाम 6/1, मूल नक्षत्रे प्रात: 6/8, परिघ योगे दिन 3/30, वव करणे सू.उ. 5/46, सू.अ. 6/14, चन्द्रचार धनु, शु.रा. 9,11,12,3,5,7 अ.रा. 10,1,2,4,6,8 शुभांक- 2,4,8.
—————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 09 अप्रैल 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारम्भ में व्यर्थ वाद विवाद से मन खिन्न रहेगा. भोग विलास में धन व्यय होगां यात्रा में कष्ट होगा. स्वास्थ्य संबंधी गड़बड़ी रहेगी. वर्ष के मध्य में विदेशी व्यापारियों के लिये लाभप्रद रहेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वर्ष के मध्य में मित्रों के सहयोग से नवीन योजनाओं का समाधान होगा. राजनैतिक रूपरेखा बनेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों के लिये समय सहयोगात्मक रहेगा. नवीन योजनाओं की रूपरेखा बनेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को प्रवास आदि के योग बनेंगे. कर्क राशि के व्यक्तियों को भोग विलास में धन व्यय होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों का विदेश व्यापार में अनुबंध होगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को यात्रा में कष्ट होगा. मकर और कुम्भ राशि के व्यक्तियों को जमीन जायजाद आदि से लाभ का योग है.
—————————————————–
आज का भविष्य – गुरूवार 09 अप्रैल 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, स्वस्थ्य, हष्टपुष्ट एवं चंचल बुद्धिमान एवं परोपकारी होगा, रचनात्मक कार्यो में विशेष निपुण होगा, माता पिता का विशेष भक्त होगा, मित्रों की संख्या सीमित होगी, जन्म स्थान से दूर रहकर उन्नति करेगा.
—————————————————–
मेष- बीती बातों को याद करके निजी संबंध में कटुता बढेगी, लाभदायक अवसर मिलेगा, नये कार्य को जहां तक बने टालना हितकर रहेगा.
वृषभ- अटका धन मिलने के आसार हैं, सामाजिक प्रतिष्ठा, मान सम्मान मिलेगा, अनावश्यक विवादों को टालें, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
मिथुन- सफलता के लिये कार्यो में गति बढ़ायें, जवृश्चिक जायजाद के कार्यो में सफलता मिलेगी, मित्रों का सहयोग रहेगा, अतिथि आगमन का योग है.
कर्क- मित्रों की मदद से बिखरे कार्य समेटने में मदद मिलेगी, कार्यो में सफलता मिलेगी, रूका धन प्राप्त होगा, निजी पुरूषार्थ बढ़ेगा.
सिंह- मित्रों की कहासुनी का मलाल रहेगा, आपकी बुद्धिमानी एवं सूझबूझ से शत्रुवर्ग परास्त होगा, कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, यात्रा एवं लाभ मिलेगा.
कन्या- उच्च अध्ययन पर विचार होगा, धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी, जवृश्चिक जायजाद प्रापर्टी आदि के कार्यो में सफलता मिलेगी, सुख श्शांति में वृद्धि होगी.
तुला- बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा, व्यापारिक क्षेत्र में अत्याधिक विश्वास न करें, खरीदी बिकी के कार्य में व्यस्त रहेंगे.
वृश्चिक- साझेदारी में बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं, पुराने मित्रों से भेंटवार्ता होगी, आर्थिक मदद मिलेगी, परिश्रम अधिक करना होगा.
धनु- कुछ लोग आपको अंधेरे में रखकर नुकसान पहुंचा सकते हैं, अधिकारियों से मदद मिलेगी, नवीन योजनाओं में संलग्नता रहेगी, मांगलिक कार्यो पर विचार होगा.
मकर- कानूनी मामलों में सावधानी से निर्णय लेने की जरूरत है, गफलतबाजी से बचना चाहिए, मित्र वर्ग मदद करेंगे, व्यर्थ वाद विवाद से बचें.
कुम्भ- बने बनाये कार्यो में अचानक व्यवधान आ सकता है, मित्रों का सहयोग रहेगा, दिन के उत्तरार्ध में कष्ट हो सकता है.
मीन- आर्थिक कार्यो में सफलता मिलेगी, जोखिम के कार्यो में रूचि रहेगी, व्यापार में उन्नति का योग है, मित्र मिलन होगा.
—————————————————–
व्यापार-भविष्य:
वैशाख कृष्ण सप्तमीं को मूल नक्षत्र के प्रभाव से पीली, काली, रंग की वस्तुओं का जोरदार उछाल आयेगा, किन्तु आज के बने भाव घटेंगे, सफेद रंग की वस्तुओं का समावेश होगा. व्यापारी वर्ग बाजार का रूख देखकर कार्य करें. भाग्यांक 2694 है.
—————————————————–
