यशवंत क्लब की नगर निगम करेगा नपती,बिना अनुमति शुरू हुआ निर्माण कार्य

इंदौर:नगर निगम यशवंत क्लब की नपती करेगा. इसका कारण यह है कि क्लब पर वर्षो से निगम संपत्ति कर बकाया है. निगम के हिसाब से 3 करोड़ बकाया है, लेकिन जमीन की नपती होने पर संपत्ति कर राशि में इजाफा हो सकता है. खास बात यह है कि निगम राशि का भुगतान किए बगैर ही क्लब में निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, जबिक निगम ने निर्माण अनुमति जारी नहीं की है. जमीन ज्यादा होने से टैक्स चोरी का प्रकरण भी बन सकता है.

नगर निगम रसूखदार सदस्यों के यशवंत क्लब की नपती करने की तैयारी कर रहा है. क्लब ने पिछले 50 सालों से निगम संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया है. क्लब द्वारा जमीन भी कम बताई गई है, जबकि मौके पर जमीन बहुत ज्यादा है. कहने का तात्पर्य यह है कि रसूखदारों का क्लब भी निगम टैक्स की चोरी कर रहा है और पूरी जमीन के बजाय निगम को सिर्फ 30-35 प्रतिशत जमीन का टैक्स बता रहा है.

वो भी भरा नहीं है. निगम का यशवंत क्लब पर संपत्ति कर 3 करोड़ रुपए बकाया है. क्लब द्वारा निगम केके जल्द भुगतान करने का कहा गया है, लेकिन भुगतान नहीं किया है. निगम को आश्वासन देकर क्लब में निर्माण कार्य बिना अनुमति के ही शुरू कर लिया. नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने कहा कि 3 करोड़ रुपए हर हाल में वसूला जाएगा. इसके पहल क्लब में निर्माण कार्य की अनुमति जारी नहीं होगी. साथ ही क्लब की पूरी ज़मीन की नपती की जाएगी. उन्होंने कहा कि यह पैसा शहर में जनता हित के कार्यों में खर्च होता है और राशि वसूल करना निश्चित है.
6 रुपए लीज पर 15 एकड़ जमीन
यशवंत क्लब को शासन ने 6 रुपए लीज पर जमीन दी थी. उक्त जमीन क्रिकेट गतिवधि संचालित करने के लिए दी थी. यशवंत क्लब के पास क्रिकेट की स्थानीय संस्था आईडीसीए का रजिस्ट्रेशन भी नहीं है. यशवंत क्लब में क्रिकेट को छोड़ कर बाकी सारी गतिविधियां होती है. यशवंत क्लब के पास कुल 15 एकड़ जमीन है. निगम रिकॉर्ड में 5.97 एकड़ जमीन बता रखी है. निगम ने अपने रिकॉर्ड के अनुसार क्लब पर 3 करोड़ रुपए संपत्ति कर का बकाया निकाल रखा है. यह राशि क्लब ने जमा नहीं की है, लेकिन राशि भरने का आश्वासन देकर क्लब में निर्माण कार्य शुरू कर लिया है.
यह है मामला
यशवंत क्लब की जमीन का मामला कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने उठाया है. यादव ने निगम को शिकायत की थी कि यशवंत क्लब के पास 6.590 हैक्टेयर यानि 14.965 एकड़ जमीन है. यशवंत क्लब ने निगम संपत्ति कर की चोरी करते हुए पिछले पचास सालों से निगम का टैक्स अदा नही किया है.यादव ने जमीन के आधार पर निगम का 12 से 15 करोड़ रुपए बकाया निकलने का दावा किया है. यशवंत क्लब के कर्ताधर्ता पर निगम टैक्स में हेराफेरी करने का पिछले दिनों आरोप लगाया था. वैसे बताया जा रहा है कि यशवंत क्लब के पास कुल 6.106 हैक्टेयर यानि 15.09 एकड़ जमीन है और बता सिर्फ 6 एकड़ जमीन ही रखी है. उसके टैक्स का पैसा नहीं दे रहे है

Next Post

रोटरी क्लब ग्वालियर सेंट्रल ने किया वृक्षारोपण

Wed Jul 9 , 2025
ग्वालियर:रोटरी क्लब ग्वालियर सेंट्रल द्वारा वृक्षारोपण किया गया।इस कार्यक्रम में 50 से ज्यादा पेड़ लगाए गए। कार्यक्रम में अध्यक्ष अनिल गर्ग, सचिव मनोज गुप्ता, कोषाध्यक्ष संजय सप्रा, सहसचिव संदीप सिसोदिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र जैन, विवेक मिश्रा, राजेश गुप्ता, श्याम अग्रवाल, तपेश मिश्रा उपस्थित रहे। क्लब परिवार […]

You May Like