भीषण आग से दहला देवास नाका, सैनिटरी शोरूम जलकर हुए राख

इंदौर:देवास नाका क्षेत्र स्थित एक सैनिटरी शोरूम में शनिवार सुबह भीषण आग भड़क उठी. आग इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था. यहां रखे फर्नीचर व अन्य सामान ने आग में घी का काम किया, जिसके चलते आग तेजी से फेल गई. फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. आग लगे के कारणों की जांच की जा रही है.
घटना देवास नाका स्थित भारमल सैनिटरी शोरूम की है, जहां आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया. शोरूम में बड़ी मात्रा में फर्नीचर और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने से आग ने विकराल रूप ले लिया. जिसका कई मीटर दूर से उठता काला धुआं साफ नजर आ रहा था. आग के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है और न ही नुकसान का सटीक आंकलन हो पाया है. सूचना मिलते ही फायर ब्रिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया.

आग लगने के कारण स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तितर बितर किया. वहीं पुलिस ने घटना स्थल के आसपास की घेराबंदी कर यातायात को डायवर्ड किया था. घटना के बाद प्रशासन की ओर से जांच के आदेश दिए गए हैं. शुरुआती अनुमान है कि लाखों रुपए का माल जलकर राख हो चुका है.

Next Post

ईद-उल-अजहा पर उमड़ा उल्लास, नमाज और कुर्बानी के साथ मना त्योहार

Sat Jun 7 , 2025
भोपाल: मुस्लिम समाज ईद-उल-अजहा का पर्व आज पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। ईद की मुख्य नमाज सुबह ईदगाह पर शहर काज़ी द्वारा अदा कराई गई। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और अल्लाह के रास्ते में कुर्बानी दी। यह कुर्बानी तीन दिनों तक […]

You May Like