ईद-उल-अजहा पर उमड़ा उल्लास, नमाज और कुर्बानी के साथ मना त्योहार

भोपाल: मुस्लिम समाज ईद-उल-अजहा का पर्व आज पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। ईद की मुख्य नमाज सुबह ईदगाह पर शहर काज़ी द्वारा अदा कराई गई। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और अल्लाह के रास्ते में कुर्बानी दी। यह कुर्बानी तीन दिनों तक जारी रहेगी। ईदगाह पर हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखा गया।

कई जगहों पर समाजसेवियों ने ठंडे पेय का वितरण भी किया। नमाज के बाद शहर काज़ी को विशेष सम्मान के साथ मुबारकबाद दी गई। राजनीतिक दलों के कई नेताओं ने भी ईदगाह पहुंचकर समाजजन को ईद की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन द्वारा पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सका।

Next Post

BENGALURU STAMPED : BCCI बनाएगा नए दिशा-निर्देश

Sat Jun 7 , 2025
बेंगलुरु: बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पहली IPL खिताबी जीत का जश्न एक भयावह हादसे में बदल गया। भारी भीड़ के कारण मची भगदड़ में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इस दर्दनाक घटना के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) […]

You May Like