मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए विद्यार्थियों का पंजीयन शुरू

सतना: मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रदेश के विद्यार्थियों में पर्यटन, इतिहास, संस्कृति एवं प्राकृतिक धरोहरों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026” का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, सतना ने जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय हाई स्कूल तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों को विद्यार्थियों का पंजीयन सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी किए हैं।

जारी निर्देशों के अनुसार प्रतियोगिता के लिए विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीयन 1 जुलाई से से प्रारंभ है और 25 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। प्रतियोगिता का जिलास्तरीय आयोजन 7 अगस्त 2026 को प्रस्तावित है जो हर जिले मुख्यालय में पूरे म प्र में एक साथ किया जाएगा। विद्यालयों से निर्धारित समय-सीमा में अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीयन कराने का जिला शिक्षाधिकारी सतना ने निर्देश दिया है।
मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के अनुसार इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रदेश के समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक विरासत, पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक संपदा एवं कला-संस्कृति से परिचित कराना है। पर्यटन क्विज का आयोजन वर्ष 2016 से निरंतर किया जा रहा है और यह विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय शैक्षणिक गतिविधि के रूप में स्थापित हो चुका है।
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालय प्रमुखों को निर्देश देते हुए कहा है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर पंजीयन प्रक्रिया पूर्ण कराकर अधिकाधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि जिले के विद्यार्थी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। ज्ञात हो कि 7जुलाई तक सतना में महज आठ स्कूलों और मैहर जिले में महज चार स्कूलों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन किया है।

Next Post

होर्मुज में कतर के जहाज पर बड़ा हमला, इरानी अटैक के बीच 4 भारतीय सुरक्षित

Wed Jul 8 , 2026
कतर का एलएनजी टैंकर AL REKAYYAT होर्मुज की खाड़ी में ड्रोन हमले का शिकार हुआ। यह विशाल जहाज भारत के गुजरात आ रहा था। इसमें सवार 4 भारतीय समेत सभी 29 क्रू सुरक्षित हैं। ओमान की खाड़ी में एक बार फिर भारी तनाव पैदा हो गया है। कतर का एक […]

You May Like