
नरसिंहपुर। तेंदूखेड़ा में साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने पहुंचे आभूषण व्यापारी रामकिशोर सोनी का सोने चांदी का बैग अचानक गायब हो गया। बैग में लगभग दो किलो चांदी के साथ 100 ग्राम सोने के जेवर होने की जानकारी सामने आई है।
मौके पर पहुंची पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवारीय साप्ताहिक बाजार में समीपी ग्राम इमझिरा से वर्तन व्यापारी दुकान लगाने आते हैं। साथ में सोने चांदी का व्यापार भी किया करते हैं।शाम के समय जब रामकिशोर घर वापस जा रहा था, तब उसने अपनी मार्शल गाड़ी एम पी 49 सी 0715 में वर्तन के साथ सोने चांदी का बैग भी रख दिया था। जैसे ही वह नीचे उतर कर गाड़ी के पीछे तरफ कुछ सामग्री लेने गया और वापस लौटा तो बैग नदारत देख हक्का बक्का रह गया। तत्काल यहां वहां देखा और नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी, जो पतासाजी में जुट गई है।
