मोदी कल श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स कॉलेज के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल

नयी दिल्ली, 04 सितम्बर (वार्ता) बेरोजगारी पेपर लीक और अन्य मामलों को लेकर देश भर में युवाओं की नाराजगी का सामना कर रही सरकार उनसे निरंतर संपर्क बनाये रखने में लगी है और इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कॉलेज श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री छात्रों को संबोधित भी करेंगे।

श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स देश के प्रमुख उच्च शिक्षा संस्थानों में से एक है और वाणिज्य, अर्थशास्त्र एवं प्रबंधन के क्षेत्र में शिक्षा का एक प्रतिष्ठित केंद्र है। कॉलेज की स्थापना 1926 में प्रमुख उद्योगपति और परोपकारी सर श्रीराम ने की थी। पिछली एक सदी के दौरान कॉलेज ने विद्वानों, पेशेवरों, प्रशासकों, उद्यमियों, नीति-निर्माताओं और राष्ट्र-निर्माताओं की कई पीढ़ियों को तैयार किया है। कॉलेज का शताब्दी समारोह शिक्षक दिवस के अवसर पर हो रहा है। इस अवसर पर देश शिक्षकों और शिक्षाविदों के योगदान को सम्मानित करता है, जो पीढ़ियों के निर्माण और समाज की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

.....

Next Post

भदभदा का गेट खुला: बड़ा तालाब छलका, भोपाल में सुबह से बारिश का दौर

Fri Sep 4 , 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल में शुक्रवार सुबह से जारी बारिश के बीच बड़ा तालाब लबालब हो गया। जलस्तर पूर्ण भराव स्तर पर पहुंचने के बाद शाम करीब 6 बजे महापौर मालती राय ने पूजा-अर्चना कर भदभदा बांध का गेट नंबर-6 खोला। इस दौरान एमआईसी सदस्य रवींद्र यति और नगर निगम आयुक्त […]

You May Like