
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत बरौदा चौराहे कोहना कोहनी रोड के पास बेकाबू ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया है। हादसे में तीन यात्री घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक मोहित ठाकुर 35 वर्ष निवासी शिल्पीनगर भेड़ाघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बरौदा चौराहे कोहना कोहनी रोड के पास ई रिक्शा क्रमांक एमपी 20 जेड वाई 7613 के चालक ने वाहन को तेज गति लापरवाही से चलाते हुये आटो पलटा दिया। चालक स्वयं आटो से कूद गया आटो पलटने से उसके साथी शुभनंदन, साहब लाल धुर्वे, देवी प्रसाद को हाथ पैर सिर व शरीर में चोटें आयीं हैं। उसने तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
