सीए फाउंडेशन मई 2026 परीक्षा परिणाम घोषित, मंदसौर के 9 विद्यार्थियों ने हासिल की सफलता

मन्दसौर। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) द्वारा आयोजित सीए फाउंडेशन मई 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम घोषित होने के उपरांत देशभर के अनेक विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर चार्टर्ड अकाउंटेंसी के क्षेत्र में अपने अगले कदम की ओर अग्रसर होने का अवसर प्राप्त किया।

इस परीक्षा में कुल 46,798 पुरुष अभ्यर्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 9,769 अभ्यर्थी उत्तीर्ण रहे। वहीं 43,419 महिला अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिनमें से 8,355 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की।

मंदसौर जिले से इस परीक्षा में कुल 45 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए, जिनमें से 9 अभ्यर्थियों ने सफलता अर्जित की। इस प्रकार उत्तीर्णता प्रतिशत 20.09 प्रतिशत रहा।

इस अवसर पर भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) की मंदसौर शाखा की ओर से सफल सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। शाखा के अध्यक्ष सीए विनय अग्रवाल ने सभी सफल अभ्यर्थियों को उनके अथक परिश्रम के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उनके समर्पण एवं दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी विद्यार्थी आगे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार्टर्ड अकाउंटेंट बनकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उक्त जानकारी शाखा अध्यक्ष सीए विनय अग्रवाल द्वारा प्रदान की गई।

Next Post

जिले में अब तक 145.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

Fri Jul 3 , 2026
मंदसौर। जिले में इस वर्ष अबतक औसतन 145.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि पिछले 24 घन्टों में मंदसौर जिले में 9.2 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घन्टों में भानपुरा में 0 मि.मी., भावगढ़ में 38.0 मि.मी., गरोठ में 0 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 18.0 मि.मी., […]

You May Like