बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जाँच शुरू, 40 दिन तक चलेगा मूल्यांकन

भोपाल। माशिमं द्वारा बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच शुरू कर दी गई है. 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा प्रदेशभर में संचालित की जा रही है. विद्यार्थियों की कॉपियों की बार कोड से जांच करते समय मूल्यांकनकर्ता को परीक्षार्थियों के रोल नंबर भी नज़र नहीं आएंगे. बोर्ड द्वारा जाँच के लिए 40 दिन का समय भी निर्धारित किया गया है।

बनाये गए है 6 केंद्र

बारकोड के बाद ही सभी कॉपियां मूल्यांकन केंद्रों पर जाँच के लिए भेजी गई है. हालांकि बोर्ड परीक्षा भी अब समाप्ति की ओर है. प्रदेश की राजधानी भोपाल के अलावा इंदौर, जबलपुर, सागर और रीवा में मूल्याङ्कन कार्य शुरू हो गया है. जिनमें भोपाल में दो और बाकी जिलों में एक-एक केंद्र बनाया गया है। इन सभी छह केन्द्रो पर कॉपियों में बारकोड लगाए जा रहे है. मंडल के सचिव के अनुसार अप्रैल महीने के आखिरी सप्ताह तक तीन चरणों में कॉपियों की जाँच पूरा कर लेना कर लक्ष्य है. परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रो पर फ्लाइंग स्क्वायड पहुंच रहे हैं. बार कोड के जरिये कॉपियों की जांच होने से गोपनीयता भी बरकरार रहेगी. मंडल इसके लिए हर संभव कदम उठा रहा है। मंडल के कंट्रोल रूम से भी इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर लगातार नजर रखी जा रही है। करीब 40 हजार शिक्षकों द्वारा कॉपियों की जाँच शुरू कर दी गई है. इस वर्ष परीक्षा में 16 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए हैं।

Next Post

SGSU में CII का आयोजन,उद्योगों को सशक्त बनाने AI इमर्ज़न कार्यक्रम 

Sat Mar 15 , 2025
भोपाल। स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय में एआई इमर्ज़न प्रोग्राम वीक का आयोजन गुरुवार से किया गया. तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में उद्योगों को सशक्त बनाने के लिए ध्यानाकर्षण किया जाएगा. कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज द्वारा कार्यक्रम एसजीएसयू परिसर में किया गया है। इस पहल पर एसजीएसयू के चांसलर डॉ. सिद्धार्थ […]

You May Like