छिंदवाड़ा पर है देश और पूरी भाजपा की निगाह:नकुलनाथ

कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हृदय से माना आभार

छिन्दवाड़ा.कांग्रेस के समस्त सच्चे व निष्ठावान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लायेगी। निश्चित ही आप सभी के अथक प्रयासों व लगन से हमें बड़ी सफलता प्राप्त होगी और इसके पहले हकदार आप लोग हैं। विधानसभा चुनाव के पूर्व से प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्तागण निरंतर चुनाव कार्य में जुटे हैं। इस लगन व मेहनत का सार्थक परिणाम चार जून को प्राप्त होगा। उक्त उदगार आज जिले के युवा सांसद नकुलनाथ ने रानी की कोठी में आयोजित मतगणना अभिकर्ताओं व कांग्रेस पदाधिकारियों की आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में व्यक्त किये।

सांसद नकुलनाथ ने आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए सर्वप्रथम उपस्थित कांग्रेसजन को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि छिन्दवाड़ा के इतिहास में ऐसा चुनाव नहीं हुआ। विषम परिस्थितियों में भी कार्यकर्ता पूरे समय मेरे व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के साथ कांधे से कांधा मिलाकर चलें। आप लोग अक्टूबर से चुनाव कार्य में पूरी मेहनत से लगे रहे। मेरा आप सभी से आग्रह है कि 4 जून को भी समय से पहले मतगणना स्थल पहुंचकर अपनी जगह सुनिश्चित कर अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से पूरी करें। सांसद नाथ ने विधानसभावार नियुक्त किये गए एआरओ की जानकारी दी। पूरे देश और पूरी भाजपा की निगाह छिन्दवाड़ा पर है। पूरे देशभर में सबसे अधिक वोटिंग छिन्दवाड़ा में हुई है।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा 19 अप्रैल को हुए मतदान के सुखद परिणाम 4 जून को आएंगे। इस बार जमीनी कार्यकर्ताओं ने भरपूर मेहनत की जिसके बल पर हमारी भारी मतों से जीत होगी। आने वाले समय में कांग्रेस की नींव को मजबूत करने का लक्ष्य लेकर कार्य करें। 4 जून को हम पूरी ताकत के साथ मतगणना स्थल व अपने निर्धारित कार्य क्षेत्रों में डटे रहें।

आयोजित बैठक में आशीष त्रिपाठी ने मतगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुये कहा कि सातों विधानसभा के अलग-अलग कक्ष की जानकारी तैयार है। विधानसभावार मतगणना अभिकर्ताओं की संख्या, बूथ क्रमांक सहित अन्य जानकारी से संलग्न पत्रक के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी। ईवीएम लॉक है या नहीं सहित अन्य मतगणना से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर उपस्थित मतगणना अभिकताओं का ध्यानाकाषर्ण कराया।

अधिवक्ता राजकुमार मिश्रा ने मतगणना से जुड़ी जानकारी से अवगत कराते हुये समस्त मतगणना अभिकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रात: 5.30 बजे लाइन में लग जायें। आने वाले दिनों में किस विधानसभा में किस गेट से प्रवेश मिलेगा इसकी जानकारी भी अभिकर्ताओं को उपलब्ध करवाई जायेगी। उन्होंने आगे कहा कि ईवीएम से जुड़ी कोई शंका हो तो तत्काल सम्बंधित को सूचित करें। ईवीएम मशीन पर नम्बर है या नहीं देखना आवश्यक होगा। ईवीएम मशीन प्रारंभ होने पर मतों की संख्या लिखें। सीट का मिलान करने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी उपस्थित अभिकर्ताओं को दी.

Next Post

चूहों के बाद अस्पताल में मधुमक्खियों का आतंक

Sun May 19 , 2024
आधा घंटे मक्खियों ने मचाया तांडव, महिला ने पति की पल्लु से ढक कर बचाई जान छिंदवाड़ा। जिला अस्पताल में चूहों के आतंक अभी खत्म नहीं हुआ है कि आज दोपहर 12 बजे के लगभग मक्खियों ने अस्पताल परिसर और अस्पताल के अंदर जमकर आतंक मचाया। अस्पताल में आने वाले […]

You May Like