
ग्वालियर। शहर की पॉश कॉलोनी चेतकपुरी मुख्य मार्ग में एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई है। 68 वर्षीय एक बुज़ुर्ग महिला, को दो बाइक सवार युवकों ने निशाना बनाया।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने खुद को पुलिस विभाग से जुड़ा हुआ बताते हुए महिला को सतर्क रहने की बात कही। भरोसा दिलाने के बाद उन्होंने महिला से सोने की चूड़ियाँ सुरक्षा के नाम पर उतरवाकर ले लीं। इसके बदले उन्होंने पुरानी व जंग लगी चूड़ियाँ कागज़ में लपेटकर महिला को थमा दीं।
महिला को यह भ्रम रहा कि चूड़ियाँ वही हैं, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर जब उन्होंने पैकेट खोला, तो उसमें सोने की जगह दो नकली चूड़ियाँ निकलीं। तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। लोगों का कहना है कि यह घटना प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। जब शहर की पॉश कॉलोनियों में भी अकेली बुज़ुर्ग महिलाएँ सुरक्षित नहीं हैं तो आम नागरिक खुद को कैसे सुरक्षित महसूस करें?
