ईरान की जेल पर इजरायली हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 79 हुई

तेहरान 01 जुलाई (वार्ता) ईरान की राजधानी तेहरान में एविन जेल पर हाल ही में हुए इजरायल के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 79 हो गई है।

अर्ध-सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एजेंसी ने ईरान की न्यायपालिका के प्रवक्ता असगर जहाँगीर के हवाले से कहा कि 23 जून के हमले के पीड़ितों में परिवार के सदस्य, जेल कर्मचारी, कैदी और आस-पास की इमारतों के निवासी शामिल थे।

उन्होंने सटीक संख्या बताए बिना कहा कि “आपराधिक” हमले में कई अन्य घायल हुए हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि 13 से 24 जून के बीच ईरान पर इजरायली हमलों के दौरान 935 लोग मारे गए जिनमें 38 बच्चे और 132 महिलाएँ शामिल थीं।

उल्लेखनीय है कि 13 जून को इजरायल ने ईरान के विभिन्न क्षेत्रों पर बड़े हवाई हमले किए जिनमें परमाणु और सैन्य स्थल शामिल थे। हमले में वरिष्ठ कमांडर, परमाणु वैज्ञानिक और नागरिक मारे गए। ईरान ने हमले के जवाब में इज़रायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए। 12 दिनों की लड़ाई के बाद 24 जून को दोनों देशों के बीच युद्ध विराम हुआ।

 

Next Post

भिंड में तेज बारिश, निचले एरिया में पानी भरा

Tue Jul 1 , 2025
भिंड: जिले में मानसून ने दस्तक दे दी है। लंबे इंतजार के बाद बारिश होने से भीषण गर्मी और उमस से त्रस्त लोगों को राहत मिली। करीब एक घंटे तक हुई बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। हालांकि किसानों को अभी भी पर्याप्त बारिश का इंतजार। बीते दो दिन […]

You May Like