डीईओ की टीम ने किया बिनैका हायर सेकेंडरी स्कूल का औचक निरीक्षण

बंडा। आज जिला शिक्षा अधिकारी सागर की टीम के द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिनैका का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण टीम में सागर से आए जिला व्यवसायिक समन्वयक मनीष शर्मा एवं गर्ल्स स्कूल बंडा के प्राचार्य संतोष चौरसिया ने बिनैका स्कूल पहुंचकर व्यावसायिक ट्रेड आई.टी. एवं इलेक्ट्रॉनिक एंड हार्डवेयर लेब का बारीकी से निरीक्षण किया एवं व्यावसायिक ट्रेनर को संबंधित आवश्यक दिशा – निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक – शिक्षिकाएं उपस्थित पाए गए जिस पर निरीक्षणकर्ताओं ने खुशी जाहिर की । इसके बाद निरीक्षणकर्ताओं ने संस्था प्राचार्य एन.पी. आठिया से संवाद कर विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली एवं सभी स्कूल स्टॉफ को समय से विद्यालय में उपस्थित होने, अपनी पूर्ण कार्य अवधि में कार्य करने, प्रतिदिन ई – अटेंडेंस लगाने, बच्चों की पढ़ाई पर जोर देने के लिए कहा । इसके साथ डी एवं ई ग्रेड के विद्यार्थियों को अलग से रेमेडियल कक्षा संचालित करने के दिशा निर्देश दिए ।

Next Post

कोलकाता के भक्त ने महाकाल मंदिर में भेंट किया 25 किलो चांदी से निर्मित द्वार

Tue Nov 18 , 2025
उज्जैन। कलकत्ता से पधारे महाकाल बाबा के परमभक्त श्रीमती श्री निभा प्रकाश द्वारा श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के गर्भगृह में 25 किलों चांदी से निर्मित, नवीन मुख्य चांदी द्वार भेंट किया। भूषण गुरुजी की प्रेरणा से अभिभूत हो कलकत्ता से निभा प्रकाश द्वारा यह चांदी का द्वारा महाकाल बाबा को […]

You May Like