सड़क किनारे लगी डीपी में घुसी तेज रफ्तार बाइक 

एक युवक की मौत, दो साथी गंभीर घायल

भोपाल, 18 जनवरी. मिसरोद इलाके में बीती रात एक तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगी डीपी से टकरा गई. इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे दो साथियों को गंभीर चोट आई है. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार शुभम डेहरिया (23) मूलत: छिंदवाड़ा का रहने वाला है. फिलहाल वह मंडीदीप में रहता था और चिकलोद रोड स्थित फैक्टरी में काम करता था. शुक्रवार की शाम को काम खत्म करने के बाद शुभम अपने दो अन्य दोस्तों नीलेश और कार्तिक के साथ बंगरसिया में रहने वाले अपने नाना के घर पहुंचा. रात को भोजन करने के बाद तीनों दोस्त बाइक से मंडीदीप जाने के लिए निकले. बाइक शुभम चला रहा था. तीनों दीपड़ी गांव से मंडीदीप की ओर जाने वाले रास्ते से जा रहे थे. वह समरधा श्मशान घाट के पास पहुंचे, तभी अचानक मोड़ पर उनकी बाइक मुडऩे के बजाए सीधे सड़क किनारे खड़ी डीपी से टकरा गई. इस हादसे में तीनों को गंभीर चोट आई थी. उन्हें इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने शुभम डेहरिया को मृत घोषित कर दिया.

0000000

गोविंदपुरा में युवक की संदिग्ध हालत में मौत

भोपाल, 18 जनवरी. गोविंदपुरा इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. उसे सड़क किनारे बेसुध अवस्था में मिलने के कारण अस्पताल पहुंचाया गया था. उसके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे अनुमान है किसी वाहन ने टक्कर मारी होगी. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराने के बाद लाश परिजन को सौंप दी है. जानकारी के अनुसार संतोष नायर (40) अन्ना नगर झुग्गीबस्ती में रहता था और गौतम नगर स्थित सिटी अस्पताल के पास एक इडली-सांभर की दुकान पर काम करता था. शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे वह संतोष चेतक ब्रिज से अन्नानगर की तरफ जाने वाली सड़क पर पुलिया के पास डिवाइडर किनारे बेसुध हालत में पड़ा था. राहगीरों से मिली सूचना के बाद एम्बुलेंस ने उसे इलाज के लिए जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चेक करने के बाद मृत घोषित कर दिया. शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद लाश परिजन को सौंप दी गई. पीएम के दौरान पता चला कि उसके सिर में पीछे की तरफ गंभीर चोट थी. इसके अलावा आंख के ऊपर भी चोट का निशान था.

Next Post

रासेयो छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Sat Jan 18 , 2025
ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय एवं शोध केंद्र की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं सेविकाओं द्वारा स्वच्छता के महत्व को जन-जन को बताया गया एवं बाड़े के आसपास के स्थान पर स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किया गया साथी स्वयंसेवक […]

You May Like

मनोरंजन