रासेयो छात्रों ने चलाया स्वच्छता अभियान

ग्वालियर। माधव विधि महाविद्यालय एवं शोध केंद्र की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक एवं सेविकाओं द्वारा स्वच्छता के महत्व को जन-जन को बताया गया एवं बाड़े के आसपास के स्थान पर स्वच्छता कार्यक्रम संचालित किया गया साथी स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नीति पांडे के नेतृत्व में मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता का संदेश दिया और जन सामान्य को शहर को स्वच्छता में नंबर वन लाने में सहायक हेतु प्रेरित किया माधव विधि महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई स्वच्छताअभी के तहत कई गतिविधियां प्रत्येक दिन संचालित कर रही है।

Next Post

कुंए में गिरने से तेंदुए की हुई मौत

Sat Jan 18 , 2025
रेस्क्यू कर वन अमले ने निकाला शव, कराया पोस्ट मार्टम छिंदवाड़ा. पूर्व वन मंडल के चौरई वनपरिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम आमाझिरी में तेंदुआ खेत में स्थित कुंए में गिर गया. पानी में डूबने से तेंदुए की मौत हो गई. आज वन विभाग के अमले ने रेस्क्यू कर तेंदुए […]

You May Like