हिना कांवरे 23 को ग्वालियर में लेंगी कांग्रेस की तैयारी बैठक

ग्वालियर। 27 जनवरी को महू में होने वाले कांग्रेस के जय बापू जय भीम जय संविधान कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कल 17 जनवरी को होने वाली बैठक अब 23 जनवरी गुरुवार को दोपहर 2 बजे ग्वालियर के रामरति गार्डन में रखी गई है जिसमें ग्वालियर की प्रभारी हिना कांवरे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कांग्रेसजन से आग्रह किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाएं। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुनील शर्मा और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1,2,3,4 और 5 के अध्यक्षों ने दी।

Next Post

भिंड में कांग्रेस अध्यक्ष ने बैठक कर सौंपी सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी

Thu Jan 16 , 2025
भिण्ड। संविधान रचयिता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली मऊ में होने वाली रैली को लेकर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष मानसिंह कुशवाह ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन किया। बता दें कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू (इंदौर) में […]

You May Like