नेपानगर में जनजातीय सम्मेलन में आज शामिल होंगे सीएम डॉ यादव विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर दीं शुभकामनाएं

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी अर्थव्यवस्था की मजबूती का आधार उपभोक्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की जागरूकता ही बाजार को गति देने के साथ उसे नई पहचान भी प्रदान करती है।मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं से अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता यदि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहेंगे तो बाजार में उपलब्ध उत्पादों और सेवाओं की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे न केवल अपने अधिकारों को जानें बल्कि गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और उत्पादों को बढ़ावा देने में भी सक्रिय भागीदारी निभाएं।इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को नेपानगर में आयोजित जनजातीय सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान वे 363 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से बनने वाले 127 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे और जनजातीय समाज के विकास से जुड़ी योजनाओं पर भी चर्चा करेंगे।

Next Post

सोशल मीडिया पर फैली नेतन्याहू की मौत की अफवाह, प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया पूरी तरह स्वस्थ

Sun Mar 15 , 2026
तेल अवीव: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मौत से जुड़ी अफवाहों को उनके कार्यालय ने सिरे से खारिज कर दिया है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही इन खबरों के बीच प्रधानमंत्री कार्यालय ने स्पष्ट किया कि नेतन्याहू पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ हैं तथा उनके खिलाफ फैलाई […]

You May Like