20 चाकू समेत सात गिरफ्तार

जबलपुर: पुलिस ने 7 आरोपियों को 20 चाकू सहित रंगे हाथ पकड़ा है। हनुमाताल थाना प्रभारी सुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि मंडी मदार टेकरी कब्रिस्तान में चाकू बेचने घूम रहे मोह. मजीद शॉ पिता मोह. इदरीश शॉ 18 वर्ष निवासी टेढी नीम हनुमानताल को पकड़ा गया जो तलाशी लेने पर कमर में 2 चाकू खोंसे एवं जेबों में 5 चाकू रखे मिला। इसी प्रकार अधारताल पुलिस ने रावणपार्क के पास दबिश देते हुये राहुल उर्फ टिर्री रैकवार 26 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कालोनी से थैले में रखे 2 बटनदार एवं 6 चायना चाकू के साथ रंगे हाथ पकड़ा। ओमती पुलिस ने कलेक्ट्रेट गेट के पास दबिश देते हुये मोह. राशिद 20 वर्ष निवासी मोहरिया हनुमानताल को 1 चाकू के साथ पकडा गया।

तिलवारा पुलिस ने बरगी हिल्स रोड मे दबिश देते हुये मनीष पटेल 36 वर्ष निवासी सगडा को 1 बका नुमा चाकू के साथ रंगे हाथ पकडा गया। ग्वारीघाट पुलिस ने साकेत धाम के पास दबिश देते हुये अजय यादव 20 वर्ष निवासी साकेत धाम ग्वारीघाट को 1 बटनदार चायना चाकू के साथ पकडा गया। इसी प्रकार कैंट पुलिस ने आर.सी. ग्राउंड के पास दबिश देते हुये दिव्यम स्वामी 18 वर्ष निवासी बाजपेई कम्पाउंड को 1 चाकू के साथ रंगे हाथ पकड़ा। इसी प्रकार थाना लार्डगंज पुलिस ने कछपुरा मालागोदाम रोड के पास दबिश देते हुय सुमित केट 23 वर्ष निवासी गुलौआ चौक मदनमहल को 1 चाकू के साथ रंगे हाथ पकडा गया।

Next Post

खड़े टेलर वाहन से टकराई बाइक, चालक की मौत

Mon Jan 12 , 2026
जबलपुर: बरेला थाना अंतर्गत गौर चौकी के समीप खड़े टेलर वाहन से मोटर सायकिल टकरा गई। हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक जमतरा रेवा कॉलोनी निवासी मन मोहन सिंह पिता दरबार सिंह अपनी मोटर सायकिल क्रमांक एम पी 20 एन एक्स 5993 से घर लौट रहा […]

You May Like