भोपाल: राजधानी में पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेंचने वाले आरोपियों पर कड़ा एक्शन लिया है. पुलिस ने मौके पर मिली अवैध शराब की जप्ती करते हुए आरोपियों की धर पकड़ की है. जानकारी के अनुसार शहर के गिरनाल हिल्स अमरावत खुर्द में आरोपी कपिल उम्र 47 को 3 हजार रूपए की कीमत की अवैध शराब के साथ अवधपुरी थाना पुलिस ने पकड़ा है.
11 मील पेट्रोल पंप के पास आरोपी रवि मुगम उम्र 50 को 5 हजार रूपए से अधिक की कीमत की अवैध देशी शराब के साथ मिसरोद पुलिस ने पकड़ा है. आरोपी विक्की पवार उम्र 20 वर्ष को औद्यौगिक क्षेत्र कटारा के ग्राम बकरौदा में 2 हजार रूपए की कीमत की अवैध देशी शराब के साथ कटारा हिल्स थाना पुलिस ने पकडा है. इसके साथ ही बैरागढ़ रेलवे स्टेश पार्किंग के पास आरोपी अनिल सिंह उम्र 37 वर्ष को बैरागढ़ पुलिस ने 15 सौ रूपए की कीमत की अवैध शराब बेंचते हुए पकड़ा. सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है.
