डकैती की योजना बनाते 5 बदमाश गिरफ्तार

इंदौर: कनाडिया पुलिस ने देर रात बड़ी सफलता हासिल करते हुए डकैती की योजना बना रहे पांच लिस्टेड बदमाशों को धर दबोचा, आरोपियों से करीब 14 लाख रुपए का चोरी का माल और वारदात में प्रयुक्त औजार जब्त किए गए हैं. पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में चार नकबजनी की घटनाओं को कबूल किया है.एडीशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एलएनसीटी कॉलेज के पास निर्माणाधीन बायपास ब्रिज पर कुछ बदमाश हथियार लेकर पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे हैं.

इस पर थाना प्रभारी डॉ. सहर्ष यादव ने टीम गठित कर घेराबंदी की और पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया. सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने कनाडिया थाना क्षेत्र की चार नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकारी. आरोपी सुनसान कॉलोनियों और बंद मकानों की रैकी कर ताले तोड़ते थे और सफाई से वारदात को अंजाम देते थे.

गिरफ्तार बदमाशों में शाहरुख पिता हनीफ शाह निवासी बगिया कॉलोनी जूनी इंदौर, गुलाम पिता इसाक पटेल निवासी राजीव नगर बडला खजराना, अकरम उर्फ चिना पिता मुन्ना खान निवासी ताज नगर खजराना, सोहेल पिता शाकिर अंसारी निवासी विजय पैलेस जूनी इंदौर और सलमान उर्फ मॉडल पिता सलीम खान निवासी इलयास कॉलोनी खजराना शामिल हैं. गिरफ्तारी और माल बरामदगी की कार्रवाई में थाना प्रभारी डॉ. सहर्ष यादव, उपनिरीक्षक सचिन आर्य, दीपक पालिया, दिलीप बगडावद समेत साइबर सेल जोन-2 की टीम की अहम भूमिका रही.
यह सामग्र की जब्त
आरोपियों से 2 सोने की चैन, 1 सोने का नेकलेस सेट, 4 अंगूठियां, 3 पेंडेंट, 1 सोने का कड़ा, 4 जोड टॉप्स, चांदी की पायलें, अंगूठियां, बिछुए, एक मोबाइल, 40 हजार रुपए नकद, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के अलावा औजार टॉमी, पेचकस, छैनी, मिर्च पाउडर बरामद किए गए. जब्त माल की कीमत करीब 14 लाख रुपए आंकी गई है

Next Post

नेपाल बना अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना, इंदौर से फरार होकर वहां लेते हैं शरण

Tue Sep 2 , 2025
इंदौर: शहर में अपराध करने वाले बदमाश अब नेपाल को अपनी सुरक्षित शरणस्थली बना रहे हैं. पिछले कुछ सालों में कई सनसनीखेज मामलों के आरोपी नेपाल भागकर पुलिस को चकमा दे चुके हैं. चोरी से लेकर लव जिहाद फंडिंग जैसे गंभीर अपराधों तक में नेपाल कनेक्शन सामने आ चुका है.पहला […]

You May Like