जे.पी. बिड़ला संग्रहालय में महान कलाकारों की स्मृति में चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन

भोपाल:जी.पी. बिड़ला संग्रहालय में भारतीय एवं विश्व कला जगत के तीन महान कलाकारों नंदलाल घोष, पाब्लो पिकासो एवं राजा रवि वर्मा की स्मृति में भव्य पेंटिंग्स प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर राजा रवि वर्मा के योगदान को याद करते हुए पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश उमेश गुप्ता ने कहा कि उन्होंने भारतीय देवी-देवताओं का यथार्थवादी चित्रण कर कला को नई पहचान दी। वहीं नंदलाल घोष ने स्वदेशी कला और राष्ट्रवाद को प्रोत्साहित किया तथा भारतीय संविधान की मूल प्रति के अलंकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्रदर्शनी में शहर के ख्यातिप्राप्त कलाकारों श्रीमती अनु प्रकाश, डॉ. अरुणा गुप्ता, सौम्या अग्रवाल, जया गुप्ता, डॉ. बी.आर. चौधरी, श्रीमती अनीता सिंह, हिना खान, निखत खान, रिचा सिंह, शुभ्रा श्रीवास्तव एवं युवा कलाकार आशीष गुजराती सहित अन्य कलाकारों ने मधुबनी आर्ट, एक्रेलिक, तेलचित्र, वॉटर कलर एवं गोंड आर्ट में निर्मित अपनी उत्कृष्ट कलाकृतियाँ प्रदर्शित कीं।

इस अवसर पर पूर्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश गुप्ता तथा राजेश तेनानी भी उपस्थित रहे। यह प्रदर्शनी 2 जनवरी तक संग्रहालय समयानुसार प्रतिदिन सुबह 10 बजे से अपराह्न 6 बजे तक आमजन के अवलोकन हेतु खुली रहेगी।

Next Post

खाद की कमी से आक्रोशित किसानों ने सटई रोड किया जाम, समझाइश के बाद बहाल हुआ यातायात

Tue Dec 16 , 2025
छतरपुर: खाद की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा मंगलवार को सड़क पर देखने को मिला। शहर की सटई रोड स्थित गल्ला मंडी में खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों ने दोपहर करीब 3 बजे सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया।किसानों का […]

You May Like