छतरपुर: खाद की किल्लत को लेकर किसानों का गुस्सा मंगलवार को सड़क पर देखने को मिला। शहर की सटई रोड स्थित गल्ला मंडी में खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों ने दोपहर करीब 3 बजे सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया।किसानों का कहना था कि वे लंबे समय से लाइन में लगकर खाद का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। मजबूर होकर किसानों ने सड़क जाम कर प्रशासन का ध्यान अपनी समस्या की ओर खींचा।
जाम की सूचना मिलते ही मौके पर अखिल राठौर और सतीश सिंह पहुंचे, जिन्होंने किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी। अधिकारियों द्वारा जल्द खाद वितरण की व्यवस्था दुरुस्त करने के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोल दिया, जिससे यातायात सामान्य हो सका।प्रशासन का कहना है कि खाद की आपूर्ति को लेकर स्थिति सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो।
Next Post
उच्चतम न्यायालय ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ पैनल गठन को चुनौती देने वाली याचिका पर जारी किया नोटिस
Tue Dec 16 , 2025
नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को न्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968 के अंतर्गत गठित संसदीय समिति की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर नोटिस जारी किया। इस समिति का गठन न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के आधिकारिक आवास पर बेहिसाब नकदी मिलने के बाद शुरू की गई महाभियोग कार्यवाही के संबंध […]

You May Like
-
11 months ago
संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत बिगड़ी
-
10 months ago
उत्तर प्रदेश से महाकाल दर्शन करने आए श्रद्धालु की मौत