​बीएचईएल लेडीज क्लब ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ साझा की खुशियां, खाद्य सामग्री का किया वितरण

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब ने अपनी अध्यक्ष रोजी उपाध्याय के नेतृत्व में हेल्पिंग हैंड्स वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों के साथ जाटखेड़ी स्थित एक दृष्टिबाधित विद्यालय का दौरा किया और वहां अध्ययनरत बच्चों से संवाद किया। इस दौरान संस्था की सहायता के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में लेडीज क्लब की विभिन्न केंद्रों की उपाध्यक्ष अनुजा मजुमदार, योगिता बघेल, प्रीति दानी, प्रीति अग्रवाल, मंजू पटेल और ललिता चटर्जी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं। सचिव मनीषा शर्मा के साथ मंजू शौरी, रीतु आर्या, दीपाली गोस्वामी और शीतल जुनेजा ने भी सहभागिता की।

विद्यालय के बच्चों ने अपनी कला और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिससे सभी अतिथि अत्यंत प्रभावित हुए। प्रस्तुतियों में बच्चों की रचनात्मकता और दृढ़ संकल्प स्पष्ट रूप से झलक रहा था।

लेडीज क्लब की सदस्यों ने विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

यह पहल बीएचईएल लेडीज क्लब की सामाजिक सरोकारों और सामुदायिक सेवा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Next Post

भेल भोपाल में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस आयोजित, सुरक्षा पखवाड़े का हुआ आगाज 

Tue Mar 17 , 2026
भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड, भोपाल में 4 मार्च को “सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को शामिल करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं” थीम के साथ 55 वां राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया। इसके साथ ही 17 मार्च तक चलने वाले सुरक्षा पखवाड़े का शुभारंभ भी किया गया। इस अवसर […]

You May Like