ट्रैफिक साथी पर शिकायत की, मौके पर पहुंची टीम और खुलवाया रास्ता एक साल में 4110 शिकायतें मिलीं, जिसमें से 4081 का निराकरण किया


इंदौर. शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने में अब नागरिकों की भागीदारी भी बढ़ रही है. लोग ट्रैफिक साथी एप और हेल्पलाइन के जरिए यातायात बाधित होने या नियमों के उल्लंघन की शिकायतें कर रहे हैं. यातायात प्रबंधन पुलिस की टीमें इन शिकायतों पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई कर रही हैं.
स्कीम नंबर 140 ब्रिज के आगे के-2 ढाबे के पास यातायात बाधित होने की शिकायत मिली. जोन-2 की व्हील लॉक पार्टी मौके पर पहुंची और रास्ता सुचारु कराया. खातीपुरा में क्रेन 304 और एमजी रोड पर क्रेन 301 की मदद से यातायात बाधा दूर की गई. पाटनीपुरा, इंद्रप्रस्थ चौराहा से एमजी रोड, एलआईजी से पाटनीपुरा, परदेशीपुरा-पाटनीपुरा और लवकुश चौराहा अरविंदो अस्पताल के पास मिली शिकायतों पर भी संबंधित टीमों ने कार्रवाई की. यातायात पुलिस का कहना है कि एप के माध्यम से शिकायत मिलने के बाद संबंधित टीम को मौके पर भेजकर समस्या का समाधान कराया जा रहा है. इससे यातायात व्यवस्था सुधारने के साथ नागरिकों को भी सीधे निगरानी और शिकायत दर्ज कराने का माध्यम मिला है.

बॉक्स…
एक साल में 4110 शिकायतें…
यातायात प्रबंधन पुलिस के अनुसार 22 सितंबर 2025 से 12 सितंबर 2026 तक ट्रैफिक साथी एप और हेल्पलाइन पर कुल 4110 शिकायतें मिलीं. इनमें से 4081 का निराकरण किया जा चुका है. एप पर अब तक 1699 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें नगरीय इंदौर से संबंधित 1387 शिकायतों का निराकरण किया गया. शहर के बाहर की शिकायतें संबंधित क्षेत्र की पुलिस को भेजी गईं.

.....

Next Post

डांग वाले बाबा रोड, कंपू पर पिछले 20 साल से रोड नहीं बनी

Sun Sep 13 , 2026
ग्वालियर। डांग वाले बाबा रोड, बौद्ध नगर, गुड़ा, कंपू पर पिछले 15-20 साल से रोड नहीं बनी है। हर साल बरसात में लोगों को बहुत दिक्कत आती है। पानी ऐसे ही बहता है। मकानों में पानी जाता है। न ही पार्षद सुन रहे हैं और न ही अन्य लोग। लोगों […]

You May Like