खरसाली में काटकर रखी सोयाबीन की फ़सल जलकर राख 

मुलताई। क्षेत्र के ग्राम खरसाली में शनिवार दोपहर एक किसान द्वारा काटकर रखी गई सोयाबीन की फ़सल में आग लग जाने से फ़सल जलकर राख हो गई। बताया जाता है शनिवार दोपहर कुसुम बाई के खेत में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग ने खेत में काटकर रखी सोयाबीन की सूखी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों द्वारा मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया गया एवं आगजनी की सूचना नगरपालिका मुलताई को दी। सूचना मिलने पर नपा से फायर टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाई गई।आग बुझाने में धनराज पवार और भूपेंद्र सिंह राठौड़ की भूमिका रही। आगजनी से करीब 6 एकड़ में लगी सोयाबीन की फसल जलकर राख हो गई।

Next Post

भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती गौरव दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाई गई

Sat Nov 15 , 2025
रीवा। भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती गौरव दिवस के रूप में जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात से वर्चुअली कार्यक्रम को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि जनजातीय लोग भारत की चेतना के अभिन्न हिस्से हैं. आजादी की लड़ाई में इस समाज […]

You May Like