
हरदा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को हरदा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे दोपहर 12:35 बजे हेलीकॉप्टर से हरदा पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री अस्पताल और वृद्धाश्रम का निरीक्षण करने के साथ विभिन्न संवाद कार्यक्रमों और जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री जिला पंचायत हरदा में आयोजित उद्यमी संवाद, यशस्वी संवाद, अग्रणी कृषि संवाद और आम जन संवाद कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इसके अलावा वे जिला स्तरीय समीक्षा बैठक और समाधान ऑनलाइन शिकायत निवारण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. यादव शाम 4:10 बजे हरदा से हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल के लिए रवाना होंगे।
