सराफा में गुम हुआ 3.50 लाख रुपए से भरा बैग, पुलिस ने लौटाया

इंदौर:सराफा थाना क्षेत्र में साढ़े तीन लाख रुपए से भरा बैग गुम होने के बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों में उसे तलाशकर मालिक को लौटा दिया. खंडवा में रहने वाले युवक का बैग गुम होने की शिकायत मिलने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की थी.मंगलवार रात करीब 11 बजे खंडवा के गोपाल मेघानी सराफा थाने पहुंचे और बैग गुम होने की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किसी काम से इंदौर आए थे.

सराफा क्षेत्र में बैग कहीं गुम हो गया, जिसमें 3.50 लाख रुपए रखे थे. शिकायत मिलने पर थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में एससी यूनिट की टीम ने तलाश शुरू की. कुछ ही घंटों में बैग मिल गया और उसमें रखी पूरी रकम सुरक्षित मिली. थाना प्रभारी राजकुमार लिटोरिया ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को बैग की तलाश में लगाया था. बैग में रखी पूरी रकम सुरक्षित मिलने पर उसे मालिक को लौटा दिया.

Next Post

रंजिश में किसान के 600 फीट गहरे बोरवेल में गिराई नई मोटर, ऊपर से पत्थर डालकर किया बंद; लाखों का नुकसान

Fri Oct 9 , 2026
गुना: बमौरी क्षेत्र के कपासी गांव में रंजिश के चलते किसान को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात लोगों ने किसान के 600 फीट गहरे बोरवेल में नई पानी की मोटर गिरा दी और ऊपर से पत्थर डालकर बोरवेल बंद कर […]

You May Like