स्कूल बस से भिड़ी कार, छात्र सहित 6 लोग घायल

भिंड। नेशनल हाईवे-719 पर आज शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ईको कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी स्कूल बस में जा भिड़ी। हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बस में सवार एक छात्र भी घायल हुआ है। घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से शादी समारोह में शामिल होकर ग्वालियर लौट रहे आनंद सक्सेना अपने परिवार के साथ ईको कार में सवार थे। जैसे ही वाहन दीनपुरा डिडी पुल के पास नेशनल हाईवे-719 पर पहुंचा, तभी सड़क किनारे खड़ी एक स्कूल बस में कार जा घुसी। कार की रफ्तार तेज थी और चालक नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे हादसा हुआ।

हादसे में आनंद सक्सेना, उनकी पत्नी ममता सक्सेना (35), पुत्र लक्ष्य (13), ज्ञानेंद्र सक्सेना सहित कार चालक जसवंत (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया गया। स्कूल बस में सवार कक्षा पांचवीं का छात्र युवराज भदौरिया (10) भी इस दुर्घटना में घायल हुआ है। उसके सिर में चोट आई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

Next Post

एसबीसी चुनाव: नामांकन निरस्त होने से गर्माया मामला

Fri Apr 17 , 2026
जबलपुर। स्टेट बार काउंसिल ऑफ मध्य प्रदेश के चुनाव में उन 11 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हो गए हैं, जो किसी न किसी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी हैं। इसे लेकर प्रत्याशियों में भारी आक्रोश है। प्रत्याशियों ने आरोप लगाए हैं कि चुनाव समिति ने नियम के विपरीत जाकर नामांकन रिजेक्ट […]

You May Like