पति ने सताया, नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान

ग्वालियर। एक नविवाहिता को पति द्वारा दहेज को लेकर इतना सताया गया कि उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना सिरोल थाना इलाके की है, जिसमें पुलिस ने 20 दिन की जांच के उपरांत आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली है। यहां बता दें सिरोल थाना क्षेत्रांतर्गत हरिखेड़ा टोल के पास किराए के रूम में रहने वाली 20 वर्षीय नवविवाहिता कविता पत्नी शिवदयाल जाट अपने रूम में ही फांसी के फंदे पर मृत अवस्था में लटकी हुई मिली थी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम करवाने के उपरांत मर्ग कायम कर लिया था। विश्वविद्यालय सर्किल सीएसपी हिना खान द्वारा की गई मामले की विवेचना में स्पष्ट हुआ कि कविता को पति शिवदयाल द्वारा मायके से और दहेज लाने की डिमांड को लेकर प्रताड़ित किया जाता था। जो अपनी मांग पूरी नहीं होने पर अक्सर उसकी मारपीट किया करता था। घटना वाले दिन भी वह पत्नी की पिटाई करके घर से निकल गया था। उसकी यातनाओं से तंग आकर ही कविता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उक्त खुलासा होते ही पुलिस द्वारा आरोपी पति के खिलाफ बीएनएस की धारा 80 व 85 के तहत दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

 

डिलीवरी बॉय का काम करता है आरोपी

 

आरोपी मूलतः अंबाह का रहने वाला है, जिसका विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व ही हुआ था। गांव में कोई कामकाज नहीं होने पर वह ग्वालियर आ गया, जहां एक फूड चेन में डिलीवरी बॉय का काम करने लगा। कुछ दिनों बाद ही उसने सिरोल इलाके में रूम किराए पर लिया और अपनी पत्नी को भी ग्वालियर ले आया। जिससे पति- पत्नी दोनों रह रहे थे।

एफआईआर कर ली है

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था, मामले की विवेचना में स्पष्ट हुआ है कि पति द्वारा दहेज की डिमांड को लेकर उसे तंग किया जाता था, इसीलिए उसने यह कदम उठाया था, आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

आलोक भदौरिया टीआई, सिरोल

Next Post

एडमिरल त्रिपाठी ने दिल्ली छावनी में राष्ट्रीय कैडेट कोर शिविर का दौरा किया

Mon Jan 6 , 2025
नयी दिल्ली 06 जनवरी (वार्ता) नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को यहां दिल्ली छावनी में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के गणतंत्र दिवस शिविर का दौरा किया। एडमिरल त्रिपाठी ने एनसीसी कैडेटों की उनके उच्च मानकों के प्रदर्शन और समर्पण की सराहना की। उन्होंने उन्हें एनसीसी के सिद्धांतों […]

You May Like

मनोरंजन