28 दिनों में 4 हजार 239 पीडि़त लाल अस्पताल पहुंचे

स्ट्रीट डॉग्स और अन्य जीव-जंतु के काटने की घटनाएं बढ़ी

नव भारत न्यूज

इंदौर. फरवरी माह के 28 दिनों में 4,239 पीडि़त एंटी रैबीज और टिटनेस के इंजेक्शन लगाने के लिए लाल अस्पताल पहुंचे. इनमें से 4,024 लोग आवारा स्ट्रीट डॉग्स के बाइट का शिकार हुए, जबकि 215 लोग बिल्ली, बंदर, चूहे, घोड़े, गधे, और अन्य जीव-जंतु और कीड़ों के हमले का शिकार बने.

डॉ. आशुतोष शर्मा ने बताया कि फरवरी में 4,239 पीडि़तों में से 4,024 को स्ट्रीट डॉग्स ने काटा, जबकि 215 को अन्य जीव-जंतु और कीड़ों ने नुकसान पहुंचाया. इनमें से 137 लोग बिल्ली के काटने से पीडि़त थे, 36 लोग बंदरों के हमले का शिकार हुए, और 42 लोग अन्य जीव-जंतु और कीड़ों के कारण घायल हुए. पिछले महीने जनवरी में भी 4,435 लोग आवारा डॉग्स के बाइट का शिकार हुए थे, जबकि फरवरी 2024 में 4,025 पीडि़त स्ट्रीट डॉग्स के हमले से घायल हुए थे और बिल्ली ने 76, बंदर ने 31, और अन्य जीव-जंतु और कीड़ों ने 55 लोगों को काटा.

Next Post

सोना-चांदी में मजबूती

Mon Mar 3 , 2025
इंदौर, 03 मार्च (वार्ता) स्थानीय सर्राफा बाजार में सोना तथा चांदी में तेजी हुई। आज सोना 200 रुपये तथा चांदी 900 रुपये ऊंची बिकी। सिक्का स्थिर रहा। विदेशी बाजार में सोना 2874 डालर व चांदी 3147 सेन्ट रुपये प्रति औंस बिकी। उल्लेखनीय है कि सोना- चांदी के भाव में देर […]

You May Like