ग्वालियर में तेज आंधी चलते ही एक बड़े हिस्से की बिजली गुल

ग्वालियर: शहर में तेज आंधी चलते ही शहर के एक बड़े हिस्से की बिजली गुल हो गई। आंधी के साथ हल्की बारिश भी हुई जिससे मौसम ठंडा हो गया। शुक्रवार शाम के समय तेज हवा शुरू होते ही बिजली कंपनी ने फीडर से सप्लाई बंद कर दी। जिससे लोगों को कल रात भर परेशानी का सामना करना पड़ा।

हवा की गति धीमी पड़ने पर बिजली सप्लाई बहाल हुई। सिटी सेंटर इलाके में करीब आधा घंटे तक बिजली गुल रही। वहीं कई क्षेत्रों में एक घंटे से ज्यादा देरी तक बिजली गुल रही। बिजली कंपनी ने पावर कट की बात से इनकार किया, जबकि कुछ अफसरों ने फीडर से बिजली सप्लाई बंद होने की बात स्वीकारी। आंधी से कई जगह पेड़ भी धराशाई हो गए।

Next Post

छिंदवाड़ा का गौधुली वृद्धाश्रम बनेगा मप्र का मॉडल वृद्धाश्रम

Sat Apr 12 , 2025
छिंदवाड़ा: महापौर विक्रम अहके गौधुली वृद्धाश्रम में बुजुर्गजनों का हालचाल जानने के लिए पहुंचे एवं वहां की साफ सफाई का जायजा लिया. जहां पर वृद्धजनों से बात करते हुए उन्होंने देखा कि कुछ लोग जो कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर चुके है और अब वृद्धाश्रम में आकर शांति से […]

You May Like

मनोरंजन