रानीताल फ्लाई ओवर ब्रिज पर बस-कार में भिड़ंत, बचे बुजुर्ग दंपति

जबलपुर: रानीताल फ्लाई ओवर ब्रिज के ऊपर रविवार को तेज रफ्तार बसऔर कार की आमने-सामने से जबर्दस्त भिड़ंत हो गई जिसमें कार सवार बुजुर्ग दंपति को मामूली चोटें आईं हैं। हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालक एक-दूसरे पर गलत तरीके से वाहन चलाने का आरोप लगाते रहे। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैगनआर कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

जानकारी के अनुसार रानीताल फ्लाई ओवर ब्रिज के ऊपर जबलपुर से बिछिया शहपुरा जा रही बस क्रमांक एमपी 06 पी 1479 और वैगनआर कार की टक्कर हुई जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों वाहनों के चालकों के बीच में हो रहे विवाद को शांत कराया। प्रत्यक्षदर्शियों ने नवभारत को बताया कि दोनो वाहन बहुत तेज रफ्तार से चल रहे थे कि तभी रानीताल फ्लाई ओवर ब्रिज के ऊपर हिस्से के मोड पर दोनों वाहनों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। जिसमें कार सवार विजया शाह, हंसमुख शाह चोटिल हो गए।

Next Post

भारत-चीन हवाई सेवा पांच साल बाद बहाल, कोलकाता से ग्वांगझू के लिए उड़ी उड़ान

Mon Oct 27 , 2025
कोलकाता, (वार्ता) भारत और चीन के बीच पांच साल बाद सीधी हवाई सेवा रविवार को उस समय बहाल हो गई जब इंडिगो एयरलाइंस की कोलकाता-ग्वांगझू के बीच नॉन-स्टॉप उड़ान रात 10 बजे रवाना हुई। अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2020 के बाद यह पहली उड़ान है जो किसी भारतीय शहर […]

You May Like