शीर्ष 10 की सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,63,412 करोड़ रुपये घटा

मुंबई, 11 जनवरी (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही बड़ी गिरावट के बीच बीएसई की शीर्ष 10 में शामिल सात कंपनियों का सम्मिलित बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 3,63,412 करोड़ रुपये घट गया जबकि अन्य तीन का एमकैप 41,599 करोड़ रुपये बढ़ा।

बाजार पूंजीकरण के मामले में लंबे समय से शीर्ष पर रहने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज को सप्ताह के दौरान 1,58,533 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ और सप्ताहांत पर उसका एमकैप घटकर 19,96,446 करोड़ रुपये रह गया। सप्ताह के दौरान उसका शेयर 7.36 प्रतिशत गिरा था।

निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक का एमकैप 96,154 करोड़ रुपये गिरकर 14,44,150 करोड़ रुपये रहा। वह अब भी रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाद दूसरे नंबर पर बरकरार है।

बाजार पूंजीकरण के मामले में भारती एयरटेल बीते सप्ताह 45,275 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ तीसरे स्थान से फिसलकर चौथे स्थान पर आ गयी। अब 11,60,682 करोड़ रुपये के साथ टीसीएस ने शीर्ष तीन में जगह बना ली है। हालांकि उसे भी 15,232.14 करोड़ रुपये का साप्ताहिक नुकसान उठाना पड़ा।

बजाज फाइनेंस का एमकैप 18,730 करोड़ रुपये और एलएंडटी का 18,729 करोड़ रुपये घट गया। इंफोसिस को 10,761 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

फायदे में रहने वाली कंपनियों में आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 34,902 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनीलिवर का 6,097 करोड़ रुपये बढ़ा। भारतीय स्टेट बैंक के एमकैप में 600 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गयी।

Next Post

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व विध्वंस नहीं बल्कि 1000 साल की यात्रा का पर्व है: पीएम मोदी

Sun Jan 11 , 2026
सोमनाथ 11 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व करोड़ों-करोड़ भारतीयों की शाश्वत आस्था, साधना और अटूट संकल्प का जीवंत प्रतिबिंब है और इसका सहभागी बनना उनके जीवन का अविस्मरणीय और अमूल्य क्षण है। वह यहां आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व ‘ के अवसर पर लोगों […]

You May Like