चिटलर अमित की रिमांड पांच दिन और बढ़ी

जबलपुर: समाजसेवी के नाम से फेमस होने के बाद करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले अमित खम्परिया की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। करोड़ों की धोखाधड़ी के प्रकरणों में नागपुर से गिरफ्तार किए गए चिटलर अमित खम्परिया की बुधवार को रिमांड खत्म होने पर पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद उसे फिर से पांच की रिमांड में लेने के बाद एक और धोखाधड़ी के प्रकरण में उसकी गिरफ्तारी कर दर्ज कर ली है।

रिमांड में आरोपी से पूछताछ चल रही साथ ही धोखाधड़ी से जुड़े दस्तावेजों और पीडि़तों को डराने, धमकाने में इस्तेमाल किए गए आम्र्स की बरामदगी के प्रयास जारी है। अमित पर अवैध उत्खनन, धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत अमित खम्परिया के खिलाफ कुल 17 अपराध दर्ज है। वे पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस को गुमराह कर रहा है।

पूछताछ के दौरान वे कभी चुप्पी साध रहा है तो कभी गोलमोल जवाब दे रहा है जिसके चलते अब तक आम्र्स जब्त नहीं हो सके है। विदित हो कि पुलिस की टीम रिमांड के दौरान उसे उसके पुराने ऑफिस में सर्चिंग कर चुकी है। सतना तक छापेमारी भी की जा चुकी है लेकिन अब तक बदूकें जब्त नहीं हुई है। बुधवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करने के बाद 15 दिसम्बर तक रिमांड पर लिया है इसके अलावा उमरिया, अन्य जिलों में छापेमारी भी चल रही है।

Next Post

भौरदा उपार्जन केंद्र में धान का वजन निकला कम

Thu Dec 11 , 2025
जबलपुर: पाटन के ग्राम पंचायत उड़ना सड़क के ग्राम भौरदा में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गहलोत अचानक पहुंचे और उपार्जन कार्य का जायजा लिया। इस दौरान केंद्र में धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया और वेयरहाउस की स्थिति की जानकारी ली गई।जानकारी के अनुसार ग्राम भौरदा में उजाला […]

You May Like