जबलपुर: हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने का कार्य काफी तेजी से किया जा रहा है। आरटीओ जितेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि आम जनता को एचएसआरपी लगाने की सरल, सुलभ प्रक्रिया तथा विभागीय वेबसाईट के उपयोग करने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। आम जनता की सुविधा के लिए एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने के लिए आवेदन की प्रक्रिया तथा संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के लिए जिलास्तर पर भी मोबाईल नंबर जारी किए जाएंगे।
इसके साथ ही कंपनियों के प्रतिनिधियों को शिविर लगाने के निर्देश दिए गए कि वे अपने फिटमेंट सेंटर के कार्यबल, तकनीकी उपकरणों सहित जिला परिवहन कार्यालयों में आम जनता, वाहन स्वामियों को एचएसआरपी फिटेड कराने की सुविधा मुहैया कराए। इसके अतिरिक्त अनुबंधित कंपनियां विशेष क्षेत्रों में इसके लिए शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। जिसमें परिवहन कार्यालय से संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।
